Kangana Ranaut Bungalow Demolition: बॉम्बे हाई कोर्ट ने कंगना रनौत के बंगले पर BMC की कार्रवाई पर लगाई रोक
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के मुंबई स्थित बंगले पर बीएमसी द्वारा की जा रही कार्रवाई पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है. अदालत ने बंगले को ध्वस्त करने के लिए की जा रही कार्रवाई पर स्टे आर्डर लगा दिया है. बताया जा रहा है कि कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज अदालत में अपनी बात रखी जिसके बाद ये फैसला सुनाया गया.
Kangana Ranaut Bungalow Demolition: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के मुंबई स्थित बंगले पर बीएमसी (BMC) द्वारा की जा रही कार्रवाई पर बॉम्बे हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है. अदालत ने बंगले को ध्वस्त करने के लिए की जा रही कार्रवाई पर स्टे आर्डर लगा दिया है. बताया जा रहा है कि कंगना के वकील रिजवान सिद्दीकी (Rizwan Siddiqui) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज अदालत में अपनी बात रखी जिसके बाद ये फैसला सुनाया गया.
आज सुबह मुंबई महानगरपालिका के अधिकारियों ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) की सहायता के साथ कंगना के बांद्रा (मुंबई) स्थित दफ्तर पर तोड़क कार्रवाई की थी. इसके बाद कंगना के वकीलों ने मुंबई हाई कोर्ट का रुख किया और 12:30 बजे इसे लेकर सुनवाई शुरू हुई.
Bombay High Court stays BMC's demolition at Kangana Ranaut's property, asks the civic body to file reply on actor's petition pic.twitter.com/VaoeBSOnay
— ANI (@ANI) September 9, 2020
फिलहाल उच्च न्यायालय ने बीएमसी की कार्रवाई पर रोक लगा दी है लेकिन कंगना के दफ्तर पर हुई कार्रवाई में जो नुकसान हुआ है, उसे लेकर कंगना अदालत में बीएमसी से डैमेज क्लेम करेंगी या नहीं, ये आनेवाला समय ही बता पाएगा.
आपको बता दें कि कंगना अपने किये वादे अनुसार आज दोपहर को मुंबई में लैंड करेंगी. ऐसे में सभी की निगाहें अब कंगना पर टिकी हुई हैं. मुंबई आने के बाद उनका पहला कदम क्या होगा, हर कोई ये जानना और देखना चाहता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2020 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

