Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, कहा-जब सड़कों पर बिहार के मजदूर भूखे-प्यासे पैदल आ रहे थे, तब नरेंद्र मोदी ने नहीं की कोई मदद
बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए वोटिंग होने में महज कुछ ही दिन बचे हुए हैं. यही कारण है कि राजनीतिक दलों की तरफ से एक दुसरे पर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. कांग्रेस लगातार हर मोर्चे पर बीजेपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार को घेरती नजर आ रही है. इसी बीच एक बार फिर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री पर हमला बोला है. कांग्रेस ने कहा कि जब सड़कों पर बिहार के मजदूर भूखे-प्यासे पैदल आ रहे थे, तब नरेंद्र मोदी ने कोई मदद नहीं की.