बॉलीवुड

Manoj Tiwari Ramleela Viral Video: रामलीला में अंगद बने मनोज तिवारी ने कहा '1 सेकंड-1 सेकंड', इंटरनेट पर जमकर हुए Troll

अयोध्या के सरयू तट पर आयोजित किये गए रामलीला के मंचन की चर्चा देश हर में हो रही है. इस कार्यक्रम में बॉलीवुड, भोजपुरी समेत अन्य क्षेत्र से जुड़े लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं.

Manoj Tiwari Ramleela Viral Video: रामलीला में अंगद बने मनोज तिवारी ने कहा '1 सेकंड-1 सेकंड', इंटरनेट पर जमकर हुए Troll
मनोज तिवारी (Photo Credits: Twitter)

Manoj Tiwari Ramleela Viral Video: अयोध्या (Ayodhya) के सरयू तट पर आयोजित किये गए रामलीला के मंचन की चर्चा देश हर में हो रही है. इस कार्यक्रम में बॉलीवुड, भोजपुरी समेत अन्य क्षेत्र से जुड़े लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते नजर आ रहे हैं. शुक्रवार को भी इस रामलीला का आयोजन किया गया था जिसमें भोजपुरी कलाकार और दिल्ली बीजेपी सांसद मनोज तिवारी अंगद के किरदार में नजर आए. मंच पर अपने अभिनय के दौरान मनोज तिवारी से जाने-अनजाने में ऐसी गलती हुई जिसके चलते इंटरनेट पर मजाक का पात्र बनना पड़ा.

स्टेज पर जैसे अंगद (Angad) का संवाद कर रहे मनोज तिवारी कहते हैं, "एक सेकंड-एक सेकंड." उनके ये शब्द सुनकर लोग भी हंस पड़े और अब उनका ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है. इस रामलीला को दूरदर्शन चैनल पर भी लाइव प्रसारित किया गया और ऐसे में देशभर के लोगों ने इस सीन को भी देखा होगा.

ये भी पढ़ें: Ayodhya Ki Ram Leela, Navratri 2020: अयोध्या में फिल्मी सितारों की रामलीला शुरू, डीडी नेशनल पर किया जा रहा है लाइव प्रसारण; देखें Video

इंटरनेट पर मनोज तिवारी का 'एक सेकंड' वाला वीडियो चंद मिनटों में वायरल हो गया और लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे. किसी ने इसे हिंदी का अपमान बताया तो किसी ने उनकी एक्टिंग को ऑस्कर के लेवल का बताया. पढ़ें लोगों के ये ट्वीट्स:

हिंदी का अपमान

ऑस्कर लेवल परफॉर्मेंस

एक सेकंड..हनुमान मेरी टीम में है

राजनीति नहीं ये रामलीला है

तुमसे ना हो पाएगा!

इसी तरह से लोग मजेदार कमेंट करके इंटरनेट पर मनोज तिवारी की चुटकी ले रहे हैं तथा उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. आपको बता दें कि इस रामलीला में रवि किशन, विंदू दारा सिंह समेत अन्य कई पॉपुलर कलाकरों ने हिस्सा लिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2020 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).