Amrita Rao Celebrates 9 Months of Pregnancy: एक्ट्रेस अमृता ने प्रेगनेंसी के 9वें महीने में शेयर किया ये खूबसूरत Video, बेबी बंप में दिखा क्यूट अवतार
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव 9 महीने की गर्भवती हैं और जल्द ही उनके घर बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं. अपनी जिंदगी के इस लम्हें का भरपूर आनंद लेती हुई अमृता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो अपने बेबी बंप के साथ पोज करती हुई नजर आ रही हैं.
Amrita Rao Celebrates 9 Months of Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव 9 महीने की गर्भवती हैं और जल्द ही उनके घर बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं. अपनी जिंदगी के इस लम्हें का भरपूर आनंद लेती हुई अमृता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो अपने बेबी बंप के साथ पोज करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में अमृता लाल साड़ी पहनी हुईं पोज करती दिखीं.
अमृता ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, "नवरात्रि और नौवां महीना!! मेरे प्यारे इंस्टीज, नवरात्रि कस इस नौवें महीने में मैं 9 महीने की गर्भवती होकर भाग्यशाली महसूस कर रही हूं! ये 9 दिन मां दुर्गा और उनके 9 अवतारों की समर्पित है. मैं मां के अवतार में अपनी जिंदगी के एक नए पड़ाव में कदम रखने जा रहू हूं. मैं इस संसार की सबसे बड़ी महिला शक्ति के आगे सिर झुकाती हूं और भगवान के आगे विश्वास के साथ खुदको समर्पित करती हूं. मां दुर्गा सभी माओं को आशीर्वाद दें कि वो विनम्रतापूर्वक मां दुर्गा के 9 अवतारों को लेकर चल सकें. आप सभी को अष्टमी की शुभकामनाएं. शुभ नवरात्रि."
अमृता ने इस वीडियो को शुक्रवार को अष्टमी के दिन पोस्ट करते हुए अपने फैंस का भरपूर स्नेंह हासिल किया. आपको बता दें कि अमृता ने साल 2016 में आरजे अनमोल से शादी की थी और अब ये दोनों अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2020 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

