Celebs Announced Pregnancy in 2020: अनुष्का शर्मा से लेकर करीना कपूर तक, इन सेलिब्रिटीज ने की अपनी प्रेगनेंसी की घोषणा
2020 साल भले ही स्टार्स के लिए अच्छा नहीं गया हो लेकिन 2021 साल बॉलीवुड स्टार्स के साथ साथ टीवी स्टार्स के लिए बेहतर साबित होगा. क्योंकि बॉलीवुड के कई सेलेब्स के घर जल्द ही नया मेहमान आनेवाला हैं. कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जो हाल ही में मां बन चुकी हैं, और किसी ने प्रेग्न्सी की घोषणा कर नए साल में बेबी के घर आने की खुशखबरी अपने फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से दी.
बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए साल 2020 काफी शोकिंग और नुकसानदायक रहा. कोरोना संक्रमण की वजह से लॉकडाउन के चलते फिल्मों की शूटिंग बंद कर दी गई थी. साथ ही साल की शुरूआती में ही बॉलीवुड के दिग्गज कलाकरों को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया. लॉकडाउन के चलते शूटिंग बंद होने की वजह से स्टार्स को अपने फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने मिला. 2020 साल भले ही स्टार्स के लिए अच्छा नहीं गया हो लेकिन 2021 साल बॉलीवुड स्टार्स के साथ साथ टीवी स्टार्स के लिए बेहतर साबित होगा. क्योंकि बॉलीवुड के कई सेलेब्स के घर जल्द ही नया मेहमान आनेवाला हैं. कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी हैं जो हाल ही में मां बन चुकी हैं, और किसी ने प्रेग्न्सी की घोषणा कर नए साल में बेबी के घर आने की खुशखबरी अपने फैंस को सोशल मीडिया के माध्यम से दी.
बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)और विराट कोहली (Virat Kohli) ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को नए मेहमान घर पर आने की खुशखबरी दी. बता दें कि अनुष्का और विराट 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे. शादी के तीन साल बाद अपने घर पहले बच्चे का स्वागत करेंगे के यह क्यूट कपल. यह भी पढ़े: Anushka Sharma ने विराट कोहली संग रोमांटिक फोटो शेयर कर दी शादी की मुबारकबाद, लिखा ये खास पोस्ट
View this post on Instagram
बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने भी जुलाई महीने में अपने दुसरे बच्चे की खबर अपने फैंस को दी. करीना जनवरी महीने में अपने सेकेण्ड बेबी का स्वागत करेगी. बता दें कि करीना और सैफ की शादी 16 अक्टूबर 2012 में हुई थी. करीना ने 2016 में अपने पहले बेबी बॉय यानि तैमुर अली खान को जन्म दिया था.
View this post on Instagram
अमृता राव (Amrita Rao) ने भी अपने बेबी बंप के साथ फोटो शेयर कर अपनी प्रेग्नंसी की घोषणा की. अमृता का बेबी बंप के साथ फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. अमृता ने बेबी बॉय को जन्म दिया. शादी के चार साल बाद अमृता और आरजे अनमोल के घर नन्हा मेंहमान आया.एक्ट्रेस
View this post on Instagram
टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hasnandani) और रोहित रेड्डी (Rohit Reddy) ने भी बेबी बंप के साथ फोटो शेयर कर अपनी ख़ुशी फैंस के साथ शेयर की. टीवी के इस क्यूट कपल के शादी के सात साल बाद घर में किंकारी गूंजेगी. अनीता ने यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ प्यारासा वीडियो शेयर कर दी.
View this post on Instagram
इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पंड्या ( Hardik Pandya) और टीवी एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविच (Natasha Stankovic) ने इसी साल अपनी एंगेजमेंट का खुबसूरत वीडियो शेयर कर अपने फैंस को चौंका दिया था. वहीं हार्दिक और नताशा ने अपने घर 30 जुलाई को बेबी बॉय का स्वागत किया.
View this post on Instagram
नए साल में इं बॉलीवुड स्टार्स के घर नए मेहमान की किंकारी गूंजेगी. बॉलीवुड स्टार अपने नए बच्चों का स्वागत बड़े ही धूमधाम के साथ करेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2020 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

