Gujjar Agitation in Rajasthan: कोटपूतली, पटवा, माधोराजपुरा सहित कई इलाकों में 24 घंटों तक इंटरनेट बंद
राजस्थान में गुर्जर समुदाय के आरक्षण के मद्देनजर राज्य के कई हिस्सों में इंटरनेट सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है. जिन स्थानों पर इंटरनेट निलंबित है, उनमें कोटपूतली, पटवा, शाहपुरा, विराटनगर, जमवा रामगढ़, दूदू माधोराजपुरा, और मोजामाबाद शामिल हैं.