Aamir Khan की बेटी Ira Khan का शॉकिंग खुलासा, कहा- 14 साल की उम्र में हुई थी सेक्शुअल हैरेसमेंट का शिकार!
आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं. हाल ही में उन्होंने लोगों के सामने इस बात का खुलासा किया था कि वो क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ चुकी हैं और इसे लेकर उन्होंने लोगों के बीच जागरूकता भी फैलाई.
Ira Khan Reveals About Sexual Harassment: आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं. हाल ही में उन्होंने लोगों के सामने इस बात का खुलासा किया था कि वो क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ चुकी हैं और इसे लेकर उन्होंने लोगों के बीच जागरूकता भी फैलाई. अब इरा ने बताया कि 14 साल में उम्र में वो यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं और किस तरह से उन्होंने इसे लेकर अपने पिता आमिर खान और मां रीना दत्ता से मदद ली थी.
इरा ने बताया कि उनके साथ ऐसी हरकत करने वाला व्यक्ती जान-पहचान का ही था. उन्होंने कहा, "मैं जब 14 साल की थी तब मेरा यौन शोषण हुआ था. ये बेहद अजीब बात थी क्योंकि मैं नहीं जानती थी कि वो व्यक्ति जो कर रहा है उसे उसका एहसास भी है या नहीं. ये हर रोज नहीं होता था. मुझे इस बात को समझने में एक साल लग गए कि वो व्यक्ति जो करता था उसे उसका पूरा अंदाजा था."
इरा ने बताया कि अपने पेरेंट्स की मदद से उन्होंने खुद को इस स्थिति से बाहर निकाला. इरा ने लिखा, "मैंने अपने माता-पिता को एक ई-मेल लिखा और खुद को इस सिचुएशन से बचाया. मुझे बुरा नहीं लगा और ना ही मैं डरी हुई थी. मुझे लगा कि अब ये मेरे साथ और नहीं हो रहा और ये खत्म हो चूका है. मैं जिंदगी में उसे भूलकर आगे बढ़ गई."
आपको बता दें कि इरा के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर अक्सर सवाल उठते आए हैं लेकिन उनके परिवार की ओर से इसपर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है. इरा को लेकर खबर है कि वो मिशाल कृपलानी नाम के व्यक्ति को डेट कर रही हैं. इरा अक्सर अपने हॉट और क्रिएटिव फोटोशूट्स के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2020 08:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

