Burj Khalifa Honours Shah Rukh Khan: शाहरुख खान को जन्मदिन पर बुर्ज खलीफा से मिला ये बड़ा सम्मान, एक्टर ने शेयर की ये शानदार फोटो
बॉलीवुड के बादशाह कहे जानेवाले शाहरुख खान का बोलबाला न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में हैं. बीते दिनों उनके 55वें जन्मदिन के मौके पर दुबई से भी उन्हें काफी प्रेम और सम्मान प्राप्त हुआ.
Burj Khalifa Honours Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के बादशाह कहे जानेवाले शाहरुख खान का बोलबाला न सिर्फ भारत बल्कि दुनियाभर में हैं. बीते दिनों उनके 55वें जन्मदिन के मौके पर दुबई से भी उन्हें काफी प्रेम और सम्मान प्राप्त हुआ. दुनिया की मशहूर बुर्ज खलीफा बिल्डिंग पर एक्टर की फोटो के साथ उनका नाम चका-चौंध रौशनी के साथ प्रकाशित करके एक्टर को बर्थडे विश किया. इस सम्मान से शाहरुख भी काफी खुश हुए और सोशल मीडिया पर अपनी फोटो भी शेयर की.
बुर्ज खलीफा के सामने खड़े होकर पोज करते हुए शाहरुख ने ट्विटर पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "दुनिया के सबसे लंबे और बड़े स्क्रीन पर खुद को देखना बेहद अच्छा लगता है. मेरे दोस्त मोहम्मद अलब्बर ने मेरी अगली फिल्म से पहले ही मुझे पर्दे पर लाया. धन्यवाद और बुर्ज खलीफा, एमार दुबई आप सबको मेरा भरपूर प्यार. दुबई में मेहमान के रूप में मेरे बच्चे इम्प्रेस हो गए हैं और मैं इसे काफी पसंद कर रहा हूं."
It’s nice to see myself on the biggest and tallest screen in the world. My friend @mohamed_alabbar has me on the biggest screen even before my next film. Thanks & love u all @BurjKhalifa & @EmaarDubai. Being my own guest in Dubai... my kids mighty impressed and me is loving it! pic.twitter.com/qXUB6GERc0
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 2, 2020
Thank you all... hope to see you soon again. Stay safe... Love always! pic.twitter.com/oSw7qLP6bE
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) November 2, 2020
आपको बता दें कि कोरोना काल के चलते इस बार फैंस शाहरुख का दीदार न कर सके. लेकिन उनके फैन क्लब्स ने उनके बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए कई सारे सामाजिक कार्यों में हिस्सा लिया. जन्मदिन पर मिले इस प्रेम को लेकर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए शाहरुख ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो सभी को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहते नजर आए.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2020 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

