बॉलीवुड

Naseeruddin Shah' Son Vivaan Shah Tests Positive for COVID-19: नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह को हुआ कोरोना वायरस!

वेटेरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह के छोटे बेटे विवान शाह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में नजर आ चुके विवान इन दिनों मीरा नायर की वेब सीरीज 'ए सूटेबल बॉय' जिसमें वो तब्बू, ईशान खट्टर और राम कपूर संग नजर आएंगे, उसके प्रचार में जुटे हुए थे. लेकिन इसी दौरान वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए.

Naseeruddin Shah' Son Vivaan Shah Tests Positive for COVID-19: नसीरुद्दीन शाह के बेटे विवान शाह को हुआ कोरोना वायरस!
नसीरुद्दीन शाह और उनके बेटे विवान शाह (Photo Credits: Instagram)

Naseeruddin Shah' Son Vivaan Shah Tests Positive for COVID-19: वेटेरन एक्टर नसीरुद्दीन शाह के छोटे बेटे विवान शाह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में नजर आ चुके विवान इन दिनों मीरा नायर की वेब सीरीज 'ए सूटेबल बॉय' जिसमें वो तब्बू, ईशान खट्टर और राम कपूर संग नजर आएंगे, उसके प्रचार में जुटे हुए थे. लेकिन इसी दौरान वो कोरोना पॉजिटिव पाए गए.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि करते हुए विवान ने कहा, हां मैं ठीक नहीं हूं क्योंकि मैं भी कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूं." विवान का नाम भी बॉलीवुड के उन कलाकरों में जुड़ गया है जो कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. इनमें अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन समेत अन्य कई लोग शामिल हैं.

 

View this post on Instagram

 

Here's Johnnyy!!! Chopping bamboo is the best work out.

A post shared by Vivaan Shah (@therealvivaanshah) on

विवान ने विशाल भारद्वाज की फिल्म 'सात खून माफ' से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी. इसके बाद वो साल 2014 में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और बोमन ईरानी की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' में नजर आए थे जिसमें उनके रोल को काफी सराहना भी प्राप्त हुई थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2020 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).