Bharat Bandh: किसान नेताओं ने दी सख्त हिदायत, भारत बंद के दौरान राजनीति दलों के नेताओं को मंच पर नहीं होगी इजाजत, 3 बजे तक चक्का जाम
सिंघु बॉर्डर से किसान नेता डॉ. दर्शन पाल ने कहा, भारत बंद हमारा शांतिपूर्ण आह्वान है, सबसे अपील है कि इसे ज़ोर-ज़बरदस्ती से न करें. राजनीतिक दलों ने जो हमारा समर्थन किया है उसके लिए उनका धन्यवाद, उनसे अपील है कि जब किसान आंदोलन में शामिल होने के लिए आएं तो अपना झंडा घर छोड़कर आएं. इस दौरान किसी भी नेता को मंच पर जगह नहीं दिया जाएगा. वहीं, लुधियाना से चरणजीत सिंह लोहारा प्रधान पंजाब ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने कहा कि ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में 8 दिसंबर को चक्का जाम करने का फैसला किया है. परिवहन संघ, ट्रक यूनियन, टेंपो यूनियन सभी ने बंद को सफल बनाने का फैसला किया है. यह बंद पूरे भारत में होगा.