टीवी

Bigg Boss 14: घर में एंट्री करते ही अर्शी खान ने लगाईं विकास गुप्ता की क्लास, कहा- तुम मेरे गुलाम हो

अर्शी खान दूसरी तरफ घर में आते ही अभिनव शुक्ला पर डोरे डालती हुई दिखाई देती है. वो घर में खुले आम अभिनव संग फ़्लर्ट करती हैं जिसे देखकर रुबीना भी दंग रह जाती हैं. जबकि वहीं बाकी घर वाले अभिनव को छेड़ते दिखाई देते हैं. अर्शी कहती है कि वो घर में अभिनव के लिए ही आई है.

Bigg Boss 14: घर में एंट्री करते ही अर्शी खान ने लगाईं विकास गुप्ता की क्लास, कहा- तुम मेरे गुलाम हो
बिग बॉस 14 (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस (Bigg Boss 14) के घर में एक बार फिर कई पुराने कंटेस्टेंट चैलेजर्स बनकर घर में पहुंचे हैं. घर में एंट्री के साथ ही अर्शी खान ने विकास गुप्ता की क्लास लगानी शुरू कर दी है. बिग बॉस के नए प्रोमो में ऐसा धमाका देने को मिल रहा है. जिसमें अर्शी खान विकास गुप्ता की खिंचाई करती दिखाई दे रही हैं. प्रोमो में पहले अर्शी खान विकास गुप्ता से पूछती है कि वो कहा जा रहे हैं जिस पर विकास कहते है कि क्या उनसे पूछकर कही आयेंगे जाएंगे. जिसके बाद अर्शी कहती है कि जो काम करोगे हमसे पूछकर करोगे विकास तुम मेरे गुलाम हो.

जिसके बाद अर्शी कहती है कि विकास के साथ दोस्ती को दफ़न कर चुकी हैं. क्योंकि वो यकीन के लायक नहीं है. इसको मास्टर माइंड मत बनने देना वरना ये सिर पर बैठकर नाचेगा. अर्शी खुलेआम चैलेंज करती हैं कि वो विकास कैप्टन नहीं बनने देगी. जिसे सुनकर पूरा घर हैरान रह जाता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

तो वहीं अर्शी खान दूसरी तरफ घर में आते ही अभिनव शुक्ला पर डोरे डालती हुई दिखाई देती है. वो घर में खुले आम अभिनव संग फ़्लर्ट करती हैं जिसे देखकर रुबीना भी दंग रह जाती हैं. जबकि वहीं बाकी घर वाले अभिनव को छेड़ते दिखाई देते हैं. अर्शी कहती है कि वो घर में अभिनव के लिए ही आई है.

आपको बता दे कि इस हफ्ते घर में चैलेजर्स बनकर विकास गुप्ता, राहुल महाजन, अर्शी खान, कश्मीरा शाह, राखी सावंत और मनु पंजाबी पहुंचे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2020 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).