COVID-19: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन हुई कोरोना संक्रमित- Reports
खबर के मुताबिक कृति सेनन जो चंडीगढ़ में राजकुमार राव के साथ अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रही थी वो कोरोना संक्रमित हो गई हैं. हालांकि कृति सेनन की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
कोरोना वायरस (COVID-19) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. देश में कोरोना मामलों की संख्या 96 लाख के पार जा चुकी है. जबकि इसके कहर से बॉलीवुड भी नहीं बच सका है. हाल में वरुण धवन, नीतू कपूर और मनीष पॉल के कोरोना संक्रमित पाए जाने की जानकारी सामने आई थी. जिसके बाद अब कृति सेनन (Kriti Sanon) को लेकर भी जानकारी सामने आ रही है. फिल्मफेयर में छपी खबर एक मुताबिक कृति सेनन जो चंडीगढ़ में राजकुमार राव के साथ अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रही थी वो कोरोना संक्रमित हो गई हैं. कृति के नजदीकी सोर्स ने पोर्टल को इस बारे में जानकारी दी है. हालांकि कृति सेनन की तरफ अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
इससे पहले कृति सेनन अपने सोशल मीडिया पर नई फिल्म के शूटिंग खत्म होने के बारे में जरूर बताया. लेकिन उसके बाद से एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं किया है. यह भी पढ़े: Jug Jugg Jeeyo: मनीष पॉल भी हुए कोरोना संक्रमित, फिल्म जुग जुग जियो से जुड़े हैं एक्टर
वैसे आपको बता दे कि फिल्म जुग जुग जियो की टीम के 4 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सामने आई. जिसमें वरुण धवन, नीतू कपूर, मनीष पॉल संग फिल्म के डायरेक्टर राज मेहता का नाम भी है. हालांकि फिल्म में काम कर रहे अनिल कपूर और कियारा आडवाणी के कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आए.
इससे पहले आज सुबह वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों के साथ फोटो शेयर कर इस बात की जानकारी दी कि वो कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. इसके साथ ही उन्होंने सभी से एहतियात बरतने की अपील की.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 07, 2020 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

