बॉलीवुड

‘Toxic’: ‘'टॉक्सिक’ के रोमांटिक गाने ‘मदहोश’ से तारा सुतारिया ने शेयर कीं यश संग खूबसूरत तस्वीरें, फैंस पर चला रोमांस का जादू (See Pics)

निर्देशक गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

‘Toxic’: ‘'टॉक्सिक’ के रोमांटिक गाने ‘मदहोश’ से तारा सुतारिया ने शेयर कीं यश संग खूबसूरत तस्वीरें, फैंस पर चला रोमांस का जादू (See Pics)

Tara Sutaria Shares Her Favourite Moments With Yash in Romantic Track ‘Madhosh’: बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया (Tara Sutaria) ने अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) के रोमांटिक गाने 'मदहोश' (Madhosh) से अभिनेता यश (Yash) के साथ अपनी कुछ पसंदीदा तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं. इन तस्वीरों में दोनों की शानदार केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है. Awarapan 2: अरिजीत सिंह ने विशेश फिल्म्स के साथ की प्लेबैक सिंगिंग में वापसी, 'अवारापन 2' का टाइटल ट्रैक 'ये आवारापन' हुआ रिलीज

तारा सुतारिया ने इंस्टाग्राम पर कई रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, "मदहोश के बीच के पल मेरे सबसे पसंदीदा हैं. चुराई हुई नजरें, हमारी मुस्कान की मिठास और हमारी आंखें... आपके पसंदीदा पल कौन-से हैं?" तस्वीरों में तारा और यश अपने किरदारों राया (Raya) और रेबेका (Rebecca) के रूप में रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं.

तारा सुतारिया ने यश के साथ अपने पसंदीदा पल शेयर किए:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

'मदहोश' गाने में दिखी राया और रेबेका की इमोशनल बॉन्डिंग

'मदहोश' गाने को संगीतकार तनिष्क बागची (Tanishk Bagchi), फहीम अब्दुल्ला (Faheem Abdullah) और अरसलान निजामी (Arslan Nizami) ने मिलकर तैयार किया है. इससे पहले यही तिकड़ी फिल्म 'सैयारा' के टाइटल ट्रैक के लिए भी चर्चा में रही थी.

यह गाना यश और तारा के किरदारों के बीच गहरी भावनात्मक जुड़ाव को दिखाता है. फिल्म के पहले गाने 'तबाही' (Tabaahi) में जहां राया का आक्रामक अंदाज देखने को मिला था, वहीं 'मदहोश' में उसका संवेदनशील और रोमांटिक रूप नजर आता है. हालांकि वीडियो में यह भी संकेत मिलता है कि राया की जिंदगी में एक से अधिक महिलाओं की मौजूदगी है.

कियारा आडवाणी और नयनतारा की भी दिखी झलक

'मदहोश' के म्यूजिक वीडियो में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) के किरदार को भी राया के प्रति आकर्षित दिखाया गया है. वहीं एक अन्य दृश्य में नयनतारा (Nayanthara) का किरदार भी राया के साथ नजर आता है, जिससे फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है.

कई भाषाओं में रिलीज हुआ गाना

हिंदी के अलावा 'मदहोश' को कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी रिलीज किया गया है. कन्नड़ में इसका नाम 'Manamohaka', तेलुगु में 'Manasaagadhe', तमिल में 'Thadumaarudheyyy' और मलयालम में 'Madhu Mohini' रखा गया है.

26 अगस्त को रिलीज होगी 'टॉक्सिक'

निर्देशक गीतू मोहनदास (Geetu Mohandas) के निर्देशन में बनी 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. यह फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इससे पहले गीतू मोहनदास ने कियारा आडवाणी के अभिनय की तारीफ करते हुए कहा था कि इस फिल्म में उनका प्रदर्शन बेहद परिवर्तनकारी है और दर्शकों को एक अलग अनुभव देगा.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2026 06:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).