PHOTOS: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने राज्य सभा सांसद जोगिनापल्ली संतोष कुमार संग लगाए पेड़, ग्रीन इंडिया चैलेंज का किया प्रचार
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय दत्त ने बीते दिनों वृक्षारोपण करके पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया. संजय ने हैदराबाद के शिल्परामम टीआररस के राज्य सभा सांसद जोगिनापल्ली संतोष कुमार संग ये कार्य किया जिसकी तस्वीरें भी अब मीडिया में देखने को मिली हैं.
Sanjay Dutt Does Tree Plantation: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर संजय दत्त ने बीते दिनों वृक्षारोपण करके पर्यावरण सुरक्षा का संदेश दिया. संजय ने हैदराबाद के शिल्परामम टीआररस के राज्य सभा सांसद जोगिनापल्ली संतोष कुमार संग ये कार्य किया जिसकी तस्वीरें भी अब मीडिया में देखने को मिली हैं. संतोष कुमार के ग्रीन इंडिया चैलेंज प्रोग्राम (Green India Challenge Programme) के तहत संजय दत्त ने ये कार्य किया.
मीडिया में आई तस्वीरों में देखा गया किस सफेद कुर्ता पहने संजय दत्त यहां जोगिनापल्ली संतोष कुमार संग पेड़ लगा रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने वृक्षारोपण को लेकर एक किताब के साथ भी पोज किया.
Telangana: Actor Sanjay Dutt planted a sapling along with TRS MP Joginapally Santosh Kumar, at Shilparamam in Hyderabad yesterday, under the latter's Green Indian Challenge program. pic.twitter.com/Ilg0pGTbu7
— ANI (@ANI) December 8, 2020
आपको बता दें कि संजय से पहले कई सारे पॉपुलर सेलिब्रिटीज 'ग्रीन इंडिया चैलेंज से जुड़ चुके हैं जिनमें श्रुति हासन, नागा चैतन्य, राम चरण, चिरंजीवी, प्रभास समेत अन्य कई बड़े स्टार्स मौजूद हैं.
बात करें संजय दत्त की तो हाल ही में उन्होंने अपनी लंग कैंसर की बीमारी को मात देते हुए अपने काम पर वापसी की है. काम पर लौटने के बाद संजय ने नया स्टाइलिश लुक भी अपनाया जिसकी इंटरनेट पर फैंस द्वारा काफी सराहना भी की गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2020 08:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

