Dilip Kumar Health Update: दिलीप कुमार के स्वास्थ को लेकर पत्नी सायरा बानो ने दी बड़ी जानकारी, इस हफ्ते 98वां जन्मदिन मनाएंगे एक्टर
वेटरन एक्टर दिलीप कुमार की सेहत को लेकर जानकारी देते हुए उनकी पत्नी सायरा बानो ने बताया कि वो पहले से कमजोर महसूस कर रहे है. हालांकि उनकी इम्युनिटी कमजोर नहीं हुई है.
- Read in
- English
Dilip Kumar Health Update: वेटरन एक्टर दिलीप कुमार की सेहत को लेकर जानकारी देते हुए उनकी पत्नी सायरा बानो ने बताया कि वो पहले से कमजोर महसूस कर रहे है. हालांकि उनकी इम्युनिटी कमजोर नहीं हुई है. हाल ही में सायरा बानो (Saira Bano) ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर की थी जिसमें दिलीप सफेद कुर्ता पयजामा पहने और कनी शॉल ओढ़े कैमेर की ओर देखकर मुस्कुराते हुए नजर आए. पीटीआई से बातचीत में सायरा ने कहा, "उन्हें थोड़ी कमजोरी है. वैसे वो ठीक हैं.
मीडिया में दिलिप कुमार के स्वस्थ को लेकर खबरें थी कि उनकी इम्युनिटी (Immunity) काफी कमजोर हो चुकी है और वो ठीक नहीं हैं. लेकिन अब उनकी पत्नी ने इन सभी रिपोर्ट्स को गलत करार देते हुए कहा, "मैं कभी भी ये बात नहीं कि उनकी इम्युनिटी पहले से कम है."
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) November 26, 2020
मार्च में दिलीप कुमार के ट्विटर पर जानकारी शेयर करते हुए बताया गया था कि वो और सायरा बनो कोविड-19 (COVID-19) के चलते पूरी तरह से आइसोलेशन में हैं और खुदको क्वारंटाइन कर लिया है. अभी एक हफ्ते पहले सायरा ने बताया था कि वो पीठ के दर्द से उभर रहे हैं.
गौरतलब है कि कोरोना महामारी के चलते दिलीप कुमार ने अपने छोटे भाई असलम खान (88) और एहसान खान (90) को अगस्त और सितंबर, 2020 में खो दिया. इसके चलते दिलीप और सायरा ने अपनी शादी की सालगिरह भी नहीं मनाई.
आपको बता दें कि इस हफ्ते 11 दिसंबर को दिलीप अपना 98वां जन्मदिन मनाएंगे. उन्होंने फिल्म 'ज्वर भाटा' (1944) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और आखिरीबार फिल्म 'किला' (1988) में नजर आए थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2020 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

