बॉलीवुड

ALT Balaji Paurashpur Trailer: शिल्पा शिंदे, अन्नू कपूर और मिलिंद सोमन के इस बोल्ड टीजर ने मचाया बवाल, हॉट सीन्स से भरा Video हुआ Viral

एकता कपूर की ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी हमेशा से दर्शकों को अपने बोल्ड और हॉट कंटेंट से हैरान करती आई है. हाल ही में उनकी फिल्म 'पौरषपुर' का सुपर हॉट ट्रेलर इंटरनेट पर रिलीज किया गया है जिसके साथ टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे अपनी वापसी करती हुई नजर आ रही हैं.

ALT Balaji Paurashpur Trailer: शिल्पा शिंदे, अन्नू कपूर और मिलिंद सोमन के इस बोल्ड टीजर ने मचाया बवाल, हॉट सीन्स से भरा Video हुआ Viral
पौरषपुर टीजर (Photo Credits: Youtube)

ALT Balaji Paurashpur Trailer: एकता कपूर की ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी हमेशा से दर्शकों को अपने बोल्ड और हॉट कंटेंट से हैरान करती आई है. हाल ही में उनकी फिल्म 'पौरषपुर' का सुपर हॉट ट्रेलर इंटरनेट पर रिलीज किया गया है जिसके साथ टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे अपनी वापसी करती हुई नजर आ रही हैं. फिल्म में अन्नू कपूर (Annu Kapoor) और मिलिंद सोमन (Milind Soman) ने भी मुख्य भूमिका निभाई है. हाल ही में ऑल्ट बालाजी ने इस फिल्म का टीजर शेयर किया है जिसे दर्शकों से काफी बढ़िया रिस्पोंस मिल रहा है. फिल्म में टीवी एक्टर शहीर शेख ने भी काम किया है.

इस फिल्म में ये सभी कलाकार बेहद रॉयल अंदाज में नजर आ रहे हैं. फिल्म की कहानी प्यार, जंग और आत्मा-सम्मान के इर्दगिर्द भटकती है. फिल्म में बोल्ड सीन्स और राजा-रानी के बीच कई इंटिमेट सीन्स भी फिल्माए गए हैं.

ये भी पढ़ें: प्यार, धोखा और लस्ट से भरा होगा ऑल्ट बालाजी के शो XXX का सीजन 2, धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

देखें फिल्म का टीजर:

यूट्यूब पर इस फिल्म के टीजर को अब तक 4 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और ये तेजी से वायरल भी हो रहा है. इसी के साथ फिल्म में मिलिंद सोमन ट्रांसजेंडर की भूमिका में नजर आएंगे. माथे पर टिकली और नाक में नथनी पहने मिलिंद का अंदाज काफी दिलचस्प है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2020 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).