बॉलीवुड

Top Tweets of 2020: सुशांत सिंह राजपूत, अमिताभ बच्चन से लेकर चैडविक बोसमैन तक, ट्विटर पर 2020 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे ये ट्वीट्स

ट्विटर ने इस साल के टॉप ट्वीट्स का ऐलान कर दिया है जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक और साथ ही उनकी फिल्में शामिल हैं. इसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, अमिताभ बच्चन जैसे सेलिब्रिटीज के ट्वीट्स मौजूद हैं.

Top Tweets of 2020: सुशांत सिंह राजपूत, अमिताभ बच्चन से लेकर चैडविक बोसमैन तक, ट्विटर पर 2020 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे ये ट्वीट्स
टॉप ट्वीट्स ऑफ 2020 (Photo Credits: Twitter)

Top Tweets of 2020: ट्विटर इंडिया ने इस साल के टॉप ट्वीट्स का ऐलान कर दिया है जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक और साथ ही उनकी फिल्में शामिल हैं. इसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत, विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, अमिताभ बच्चन जैसे सेलिब्रिटीज के ट्वीट्स मौजूद हैं. वहीं फिल्मों की बता करें तो सुशांत की फिल्म 'दिल बेचारा', दीपिका पादुकोण स्टारर 'छपाक' समेत अन्य फिल्में शामिल हैं.

सुशांत सिंह रजपूत की मौत ने देशभर में काफी बवाल मचाया. इस घटना को हुए 5 महीने से भी ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन इससे जुड़े ट्वीट्स अब भी चर्चा में रहते हैं और ट्रेंड करते नजर आते हैं. साथ ही हॉलीवुड के मशहूर एक्टर चैडविक बोसमैन (Chadwick Boseman) के निधन की खबर भी देश और दुनियाभर में काफी चर्चा में रही जिसे सुनकर उनेक सभी चाहनेवाले हताशा से भर गए थे.

वहीं बात करें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर की, तो ये भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रही. बिग बी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी. वो साल 2020 सबसे ज्यादा कोट किया हुआ ट्वीट बन गया.

विराट कोहली (Virat Kohli) ने जानकारी देते हुए बताया था कि वो जनवरी, 2021 में माता-पिता बनने वाले हैं. उनका ये ट्वीट इस साल का सबसे लाइक किया गया ट्वीट बन गया.

इसी के साथ एक्टर विजय की सेल्फी फोटो 2020 की सबसे ज्यादा रीट्वीट गई तस्वीर बन गई.

बात करें बॉलीवुड मूवीज की तो 'दिल बेचारा' यहां पहले पायदान पर पाई गई, इसके बाद फिल्म 'छपाक' को दूसरा स्थान हासिल हुआ. तीसरे स्थान पर थी अजय देवगन की देशभक्ति फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर'. इसी के साथ तापसी पन्नू की फिल्म 'थप्पड़' यहां चौथे स्थान पर थी तो वहीं जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना' को पांचवा स्थान हासिल हुआ.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2020 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).