बॉलीवुड

Happy Birthday Dharmendra: धर्मेंद्र के जन्मदिन पर छलका बेटे सनी देओल और बोबी देओल का प्यार, शेयर किया ये स्पेशल पोस्ट

बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र का आज जन्मदिन है. वें आज अपना 85वां जन्मदिन मना रहे हैं जिसकी खुशी में देश और दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस सोशल मीडिया और अन्य माध्यामों से उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं.

Happy Birthday Dharmendra: धर्मेंद्र के जन्मदिन पर छलका बेटे सनी देओल और बोबी देओल का प्यार, शेयर किया ये स्पेशल पोस्ट
धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल (Photo Credits: Instagram)

Happy Birthday Dharmendra: बॉलीवुड के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र का आज जन्मदिन है. वें आज अपना 85वां जन्मदिन मना रहे हैं जिसकी खुशी में देश और दुनियाभर में मौजूद उनके फैंस सोशल मीडिया और अन्य माध्यामों से उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं. ऐसे में उनके बड़े बेटे सनी देओल (Sunny Deol) ने भी सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.

सनी ने इंस्टाग्राम पर अपने पिता संग फोटो शेयर करते हुए लिखा, "हैप्पी बर्थडे पापा." फोटो में टोपी पहने धर्मेंद्र बेटे सनी संग चेहरे पर मुस्कान लिए फोटो के लिए पोज करते नजर आए. बॉबी देओल (Bobby Deol) ने भी पाने पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunny Deol (@iamsunnydeol)

ये भी पढ़ें: Apne 2: धर्मेंद्र, सनी और बॉबी संग अब करण देओल भी आएंगे नजर, अगले साल दिवाली पर रिलीज होगी अपने 2

बॉबी ने अपने पिता के साथ अपने बचपन की फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा, "लव यू पापा. हैप्पी बर्थडे." सोशल मीडिया पर उनकी इस तस्वीर को काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स मिले हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

आपको बता दें कि धर्मेंद्र इन दिनों अपना ज्यादा से ज्यादा समय अपने फार्म हाउस पर ही बिताते हैं जहां वो खेती करके और अन्य तरीकों से प्रकृति का आनंद लेते हैं. सोशल मीडिया पर वो अक्सर पोस्ट्स शेयर करते रहते हैं जिसमें वो अपने फार्म हाउस पर टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2020 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).