यूपी में अब शराब, बीयर की दुकानों के साइनबोर्ड पर नहीं दिखेगा 'सरकारी' और 'ठेका' शब्द, योगी सरकार का आदेश
अभी तक उत्तर प्रदेश में सरकारी शराब का ठेका, सरकारी बीयर की दुकान, सरकारी भांग ठेका जैसे कई शब्दों का इस्तेमाल होता था. लेकिन इस आदेश के बाद सभी शराब, बीयर और भांग की दुकानों के साइनबोर्ड से सरकारी और 'ठेका' शब्द हटा दिए हैं.