टीवी

Bigg Boss 14: राखी सावंत ने खींची अभिनव की पैंट, रुबीना बोलीं- हद में रहो

रुबीना राखी से कहती हैं कि अपनी हद में रहो और बेहद गुस्से में नजर आती हैं. जबकि राखी उन्हें पूरी तरह से इग्नोर करती है.

Bigg Boss 14: राखी सावंत ने खींची अभिनव की पैंट, रुबीना बोलीं- हद में रहो
राखी सावंत की मस्ती (Image Credit: Instagram)

अभिनव शुक्ला (Abhinv Shukla) को लेकर राखी सावंत (Rakhi Sawant) की दीवानगी आए दिन बढ़ती जा रही है. वह हर रोज नए-नए ड्रामे करती दिखाई दे रहे हैं. कभी अभिनव के नाम पूरे शरीर पर लिखवाकर घूमती हैं तो कभी गार्डन में जबरदस्ती मालिश करती है. इतना ही नहीं उन्होंने तो अभिनव के अंडरवियर को काट दिया. हर दिन राखी की नई नई हरकतों से अभिनव और रवीना को अब चिढ़ होने लगी है. दोनों राखी के इस हरकत को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं. दरअसल जबसे रुबीना और अभिनव को पता चला है कि राखी पीठ पीछे उनकी बुराइयां करती हैं. तभी से दोनों राखी से नाराज चल रहे हैं.

ऐसे में अब राखी ने ऐसी हरकत की है जिसे देखकर रुबीना दिलाइक बर्दाश्त नहीं कर पाई. ऐसे में वो राखी को लिमिट में रहने के लिए कहती है. बिग बॉस के नए एपिसोड में देखने को मिला है कि जब अभिनव गार्डन एरिया में घूम रहे थे. तब राखी उनके शॉर्ट का नाडा खींचती है जबकि वो खुद को बचाते नजर आते हैं. जिसे देखकर रुबीना भड़क जाती है और वह राखी को अपनी लिमिट में रहने के लिए चेतावनी देती है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

रुबीना राखी से कहती हैं कि अपनी हद में रहो और बेहद गुस्से में नजर आती हैं. जबकि राखी उन्हें पूरी तरह से इग्नोर करती है. राखी उनसे कहती हैं कि तुम्हारे पति होंगे लेकिन वह बिग बॉस में एक को-कंटेस्टेंट्स है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2021 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).