टीवी

Bigg Boss 14: विकास गुप्ता के खिलाफ अर्शी खान का परिवार करेगा मानहानि का केस?

विकास के मुताबिक अर्शी उन्हें लेकर लगातार ब्लैकमेल करती रही हैं. विकास ने इस पूरे मुद्दे को घर में उठाया और नेशनल टीवी पर काफी बड़ा बना दिया.

Bigg Boss 14: विकास गुप्ता के खिलाफ अर्शी खान का परिवार करेगा मानहानि का केस?
विकास गुप्ता (Image Credit: Instagram)

बिग बॉस (Bigg Boss 14) के घर में आए दिन कोई न कोई नया तमाशा होते रहता है. घर में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई झगड़े होना आम बात है. लेकिन जब यह लड़ाई झगड़े घर के बाहर आ जाए तो मुश्किलें बढ़ जाती है. ऐसा ही कुछ होता दिखाई दे रहा है अर्शी खान (Arshi Khan) और विकास गुप्ता (Vikas Gupta) के बीच में. दरअसल शो के अंदर अर्शी खान और विकास गुप्ता के बीच जमकर बहस हो रही है. दोनों एक-दूसरे पर कई आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं. विकास ने जहां अर्शी पर अपनी पर्सनल बातें करने और खुद को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था. वहीं अर्शी का परिवार अब विकास के खिलाफ मानहानि का केस करने की तैयारी कर रहा है.

मामला विकास और उनकी मां शारदा से जुड़ा हुआ है. विकास के मुताबिक अर्शी उन्हें लेकर लगातार ब्लैकमेल करती रही हैं. विकास ने इस पूरे मुद्दे को घर में उठाया और नेशनल टीवी पर काफी बड़ा बना दिया. जिसे अर्शी के परिवार ने सिरे से खारिज कर किया है. ऐसे में खबर है कि अर्शी खान का परिवार विकास के खिलाफ मानहानि का केस करेगा. उनका कहना है कि अर्शी खान और विकास एक समय पर अच्छे दोस्त थे लेकिन अर्शी ने कभी भी विकास की निजी बातों को लेकर ब्लैकमेल नहीं किया. ऐसे में वो अब विकास पर मानहानि का केस ठोकने का विचार कर रहे हैं.

इसके लिए अर्शी खान का परिवार लीगल टीम की मदद लेगा क्योंकि वह कानूनी पचड़ों के बारे में ज्यादा नहीं जानता. विकास इससे पर पार्थ समथान और प्रियांक शर्मा के साथ झगड़े को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2021 01:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).