Iftikhar: मनीष मुंद्रा की फिल्म इफ्तिखार के टाइटल पर लोगों ने किया ट्रोल, कोरोना से लड़ रहे निर्माता ने दिया ऐसे जवाब
मनीष मुंद्रा (Photo Credit: Instagram)

अशोक अवार्ड से सम्मानित मेजर मोहित शर्मा की लाइफ पर अब मनीष मुंद्रा (Manish Mundra) फिल्म बनाने जा रहे हैं. जिसका नाम होने जा रहा है इफ्तिखार (Iftikhar). दरअसल, मेजर मोहित शर्मा ने बतौर अंडर कवर होकर वो आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिद्दीन में शामिल हो गए औए कई सालों तक उनके साथ रहें. इस गुट में उन्हें इफ्तिखार भट्ट के नाम बुलाया जाता था. अपने मिशन के दौरान उन्होंने हिजबुल मुजाहिदीन के दो कमांडर अबू सबजार और अबू तोरारा को मौत के घाट उतार दिया था. जबकि 2009 में हुए कुपवाड़ा आतंकी हमले में के दौरान उन्होंने चार आतंकियों को मार गिराया. इस हमले वो भी शहिद हो गए. ऐसे में मेकर्स अब इस कहानी को परदे पर लाने जा रहे हैं.

लेकिन जैसे ही यूजर्स को पता चला कि मोहित शर्मा पर बनने वाली फिल्म का नाम इफ्तिखार रखा गया है. वो मेकर्स को ट्रोल करने लग गए. लोग उन्हें तरह तरह ट्रोल करने लग गए. जिससे नाराज होकर मनीष ने भी सोशल मीडिया पर जवाब देने की ठानी. उन्होंने लिखा कि मैं लिखना छोड़ देता हूं और आप सभी अपने पैसे लगाकर फिल्म बना ले जैसा वो पसंद करेंगे. दरअसल मोहित लगातार मिल रहे कमेंट्स से नाराज हो गए और इसलिए उन्होंने ऐसी बातें लिखी.

हालांकि बाद में मनीष ने बताया कि वो अस्पताल में भर्ती है और कोरोना से लड़ रहें हैं. लोगों के कमेंट से वो अपसेट हो गए थे और उन्होंने ये सारी बातें कह दी.

बात करें इस फिल्म की तो मेकर्स इसे 15 अगस्त 2022 तक रिलीज करने की प्लानिंग कर रहने हैं.