Chhattisgarh: CRPF जवान ने साथियों पर चलाई गोली, एक की मौत
सीआरपीएफ के एक जवान ने कैंप में अपने साथियों पर गोलियां चलाई. घटना में एक जवान की मौत हो गई है जबकि एक अन्य जवान घायल है.
बस्तर: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) जिले में अर्धसैनिक बल के एक शिविर में सीआरपीएफ (CRPF) के एक जवान ने कैंप में अपने साथियों पर गोलियां चलाई. घटना में एक जवान की मौत हो गई है जबकि एक अन्य जवान घायल है. जिस जवान ने गोलीबारी की उसने खुद को गोली मार ली. जवान की हालत गंभीर है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. सीआरपीएफ ने यह जानकारी दी है.
पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने कहा, "यह घटना सुबह 8 बजे केशलूर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेडवा गांव में सीआरपीएफ की 241 वीं 'बस्तरिया' बटालियन के शिविर में हुई." उन्होंने कहा कि कांस्टेबल गिरीश कुमार (25) जिन्हें मानसिक समस्याओं के इलाज के लिए शिविर के एक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था उन्होंने अपने सहयोगी से राइफल छीन ली और उसे और अन्य कर्मियों पर गोली चला दी. बिहार के औरंगाबाद में CRPF के जवान ने घर में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या.
घायलों का इलाज जारी:
A CRPF jawan killed, another injured after one of their colleagues opened fire at them at a camp of the paramilitary force in Chhattisgarh's Bastar district. The jawan who opened had shot himself, he is in critical condition: CRPF
— ANI (@ANI) January 29, 2021
सुंदरराज पी ने बताया, "इस घटना में कांस्टेबल प्रमोद कुमार (27) की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य कांस्टेबल संतोष वछम (26) को चोटें आईं." इसके बाद, गिरीश कुमार ने खुद को गोली मार ली और वे गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायल जवानों को जगदलपुर के एक अस्पताल में भेजा गया और अब आगे के इलाज के लिए रायपुर ले जाया जाएगा. घटना की जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 29, 2021 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

