देश

बिहार के औरंगाबाद में CRPF के जवान ने घर में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या

बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

बिहार के औरंगाबाद में CRPF के जवान ने घर में फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
CRPF के जवानों पर कोरोना का कहर ( फोटो क्रेडिट- ANI)

औरंगाबाद (बिहार), 24 दिसंबर: बिहार (Bihar) के औरंगाबाद (Aurangabad) जिले के दाउदनगर (Daaudnagar) थाना क्षेत्र में बुधवार की रात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. दाउदनगर के थाना प्रभारी अरविंद गौतम (Arvind Gautam) ने गुरुवार को बताया कि कनाप गांव निवासी सीआरपीएफ जवान क्षत्रमणि कुमार (Kshatramani Kumar) (32) ओडिसा (Odisha) में आरक्षी के पद पर कार्यरत थे और 19 दिसंबर को छुट्टी पर घर आए थे.

परिजनों का आरोप है कि बुधवार को क्षत्रमणि का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, इसके वह एक कमरे में गए और फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़: CRPF बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट नितिन भालेराव की नक्सलियों द्वारा IED विस्फोट में हुई मौत, अन्य 7 कर्मी हुए घायल.

परिजनों का कहना है कि पत्नी के साथ हुए विवाद से तंग आकर उन्होंने आत्महत्या की है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस घटना के हर बिंदु पर जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2020 04:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).