Video: बदलापुर की घटना के विरोध में उद्धव ठाकरे ने किया साइलेंट प्रोटेस्ट, दादर में मुंह पर काली पट्टी लगाकर कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध
कांग्रेस, शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना पार्टी ने शनिवार को पूरे महराष्ट्र में बदलापुर की घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान मुंबई के दादर में उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे ने समर्थकों के साथ मुंह पर काली पट्टी लगाकर विरोध जताया.