देश

Video: लखीमपुर खीरी में चॉकलेट के डिब्बे में जहरीले सांप को बंद करके हॉस्पिटल पहुंचा शख्स; डॉक्टरों से बोला, 'यही वो सांप है, 'जिसने मुझे काटा है'

उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक हैरान कर देनेवाली घटना सामने आई है. जहां एक शख्स को जहरीले कोबरा सांप ने काट लिया और ये शख्स उस सांप को डिब्बे में बंद करके हॉस्पिटल लेकर पहुंचा.

Video: लखीमपुर खीरी में चॉकलेट के डिब्बे में जहरीले सांप को बंद करके हॉस्पिटल पहुंचा शख्स; डॉक्टरों से बोला, 'यही वो सांप है, 'जिसने मुझे काटा है'
Credit -(Twitter -X)

Video: उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक हैरान कर देनेवाली घटना सामने आई है. जहां एक शख्स को जहरीले सांप ने काट लिया और ये शख्स उस सांप को चॉकलेट के डिब्बे में भरकर हॉस्पिटल लेकर पहुंचा. जानकारी के मुताबिक़ शख्स का नाम हरी मिश्रा है. खेत में काम करने के लिए गए मिश्रा को सांप ने काट लिया.

जिसके बाद वे घबराएं नहीं, बल्कि सांप को एक डिब्बे में बंद करके हॉस्पिटल पहुंचे. उनके हाथों में एक डिब्बा और उसमें फन फैलाएं कोबरा सांप को देखकर हॉस्पिटल में सभी लोग घबरा गए. इस दौरान मिश्रा ने डॉक्टर्स और कर्मचारियों से कहा की ,' यही वो सांप है, जिसने मुझे काटा है. मेरा इलाज करियें, इसके बाद शख्स का इलाज शुरू किया गया. बताया का रहा है की हरी मिश्रा का सीएचसी में इलाज चल रहा है. ये भी पढ़े :UP: जिस सांप ने काटा उसी को लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टरों के उड़े होश; Video

सांप को डिब्बे में बंद करके हॉस्पिटल पहुंचा शख्स

ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते है की , हाथों में डिब्बे को लेकर मिश्रा सांप को दिखा रहे है और डॉक्टर्स उन्हें कह रहे है, पंडितजी आप छा  गए और कोई ये काम नहीं कर सकता. बता दें की इससे पहले भी उत्तरप्रदेश में सांप के काटने के बाद लोग खुद सांप को लेकर हॉस्पिटल इलाज के लिए पहुंचे थे. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @addy__boss नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2024 12:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).