क्राइम

ST Bus Accident Video: अमरावती नागपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, शिवशाही बस पलटी, 2 यात्रियों की मौत, 10 से ज्यादा हुए घायल

नागपुर से अमरावती जा रही है शिवशाही बस का भीषण एक्सीडेंट हो गया. बस पलटी हो गई. जिसके कारण बस में सवार 2 यात्रियों की मौत हो गई तो वही 10 से ज्यादा यात्री घायल होने की जानकारी सामने आई है.

ST Bus Accident Video: अमरावती नागपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, शिवशाही बस पलटी, 2 यात्रियों की मौत, 10 से ज्यादा हुए घायल
Road Accident (img: File photo)

ST Bus Accident Video: नागपुर से अमरावती जा रही है शिवशाही बस का भीषण एक्सीडेंट हो गया. बस पलटी हो गई. जिसके कारण बस में सवार 2 यात्रियों की मौत हो गई तो वही 10 से ज्यादा  यात्री घायल होने की जानकारी सामने आई है.

जानकारी के मुताबिक सड़क पर गाय आने की वजह से उसे बचाने के चक्कर पर चालक का बस से नियंत्रण छुट गया और ये हादसा हो गया. बस हाईवे से पलटकर हाईवे के नीचे गिरी. बताया जा रहा है की ये हादसा नांदगांव पेठ के टोल नाके के पास हुआ है. इस हादसे के बाद पुलिस और बचाव मौके पर पहुंचे और घायलों को एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल पहुंचाया.  ये भी पढ़े :Amravati City Bus Accident: अमरावती में तेज रफ़्तार सिटी बस ने चार लोगों को कुचला, एक बच्चे की मौत, लोगों ने की बस में तोड़फोड़

शिवशाही बस का नागपुर-अमरावती हाईवे पर एक्सीडेंट 

क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला गया. इस दौरान अमरावती-नागपुर हाईवे पर कई देर तक ट्रैफिक जाम की समस्या रही. कई दूर तक हाईवे पर वाहनों की लाइन दिखाई दी. इस हादसे के बाद कुछ देर के एक तरफ का आवागमन बंद किया गया था.इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2024 12:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).