देश

Amravati City Bus Accident: अमरावती में तेज रफ़्तार सिटी बस ने चार लोगों को कुचला, एक बच्चे की मौत, लोगों ने की बस में तोड़फोड़

महाराष्ट्र के अमरावती में एक सिटी बस ने साइंस कोर मैदान के पास चार लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है तो वही परिवार के ही 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है.

Amravati City Bus Accident: अमरावती में तेज रफ़्तार सिटी बस ने चार लोगों को कुचला, एक बच्चे की मौत, लोगों ने की बस में तोड़फोड़
Road Accident (img: File photo)

Amravati City Bus Accident : महाराष्ट्र के अमरावती में एक सिटी बस ने साइंस कोर मैदान के पास चार लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है तो वही 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है. इस घटना के बाद लोगों की भीड़ ने बस में तोड़फोड़ की. इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया.

घायल हुए लोगों का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने घटनास्थल पर पुलिस बंदोबस्त लगाया है. हादसे में मरनेवाले बच्चे का नाम प्रीतम निर्मळे बताया जा रहा है और वो 9 साल का था. जिसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. ये भी पढ़े :Nagpur Flyover Accident Video: टू-व्हीलर से तेज रफ़्तार जा रहे युवक की फ्लाईओवर से नीचे गिरने से हुई मौत, नागपुर के पारडी की घटना का वीडियो आया सामने

बच्चा बस के सामने के पहिये में आया. तो वही नर्मदा निर्मळे,वैष्णवी संजय निर्मळे, नेहा संतोष निर्मळे का इलाज चल रहा है. इस एक्सीडेंट के बाद परिवार में शोक पसर गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2024 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).