Amravti Bus Accident: अमरावती जिले में बस खाई में गिरी, 8 से 10 यात्री घायल, सतपुड़ा पर्वत के हाईपॉइंट के पास हुआ एक्सीडेंट
अमरावती जिले के अकोट से मध्यप्रदेश की दिशा से यात्रियों को ले जा रही है बस का एक्सीडेंट हो गया. बस खाई में जा गिरी. इस हादसे में 8 से 10 यात्री घायल बताएं जा रहे है.
Amravti Bus Accident : अमरावती जिले के अकोट के मध्यप्रदेश की दिशा से यात्रियों को ले जा रही है बस का एक्सीडेंट हो गया. बस 100 फीट खाई में जा गिरी. इस हादसे में 8 से 10 यात्री घायल बताएं जा रहे है. ये घटना मेलघाट के पास अकोट -धारणी मार्ग के खटकाली फाटे के पास हुई है.
जानकारी के मुताबिक़ बस में 25 यात्री सवार थे और जैसे ही बस 'हाई पॉइंट ' के पास पहुंची ड्राइवर का बस से नियंत्रण छुट गया और बस सीधे खाई में जा गिरी.जैसे ही बस का एक्सीडेंट हुआ ,अकोट से बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा और सभी घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है. ये भी पढ़े :Buldhana Horrific Accident: अपनी साइड से पैदल जा रहे पुलिस पाटिल को पीछे आ रही तेज रफ़्तार कार ने उड़ाया, सिर पर मार लगने से हुई मौत-Video
इनमें से तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस बस में छोटे बच्चे भी सवार थे, लेकिन उन्हें कुछ नहीं हुआ. स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकालने में बचाव दल की मदद की. इस घटना को लेकर प्रशासन ने जांच करने के आदेश दिए है. एक्सीडेंट सतपुड़ा के पहाड़ो के बीच हुआ है. धारणी, मेलघाट में सड़के काफी छोटी है और पहाड़ी रास्ता होने की वजह से कई बार यहां एक्सीडेंट होते है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2024 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

