देश

Nagpur Flyover Accident Video: टू-व्हीलर से तेज रफ़्तार जा रहे युवक की फ्लाईओवर से नीचे गिरने से हुई मौत, नागपुर के पारडी की घटना का वीडियो आया सामने

नागपुर में एक दिल दहलानेवाला वीडियो सामने आया है. जिसमें एक युवक फ्लाईओवर पर तेज रफ़्तार टू -व्हीलर गाडी चला रहा था और इसी दौरान उसका गाड़ी से नियंत्रण छुट गया और वो सीधे फ्लाईओवर के नीचे गिर गया. जिसमें उसकी मौत हो गई.

Nagpur Flyover Accident Video: टू-व्हीलर से तेज रफ़्तार जा रहे युवक की फ्लाईओवर से नीचे गिरने से हुई मौत, नागपुर के पारडी की घटना का वीडियो आया सामने
Road Accident (img: File photo)

Nagpur Flyover Accident Video: नागपुर में एक दिल दहलानेवाला वीडियो सामने आया है. जिसमें एक युवक फ्लाईओवर पर तेज रफ़्तार टू -व्हीलर गाडी चला रहा था और इसी दौरान उसका गाड़ी से नियंत्रण छुट गया और वो सीधे फ्लाईओवर के नीचे गिर गया. जिसमें उसकी मौत हो गई. ये घटना शनिवार को दोपहर पारडी के फ्लाईओवर पर हुई.

इस एक्सीडेंट के बाद युवक नीचे गिर गया तो वही उसकी गाडी पुल पर ही पड़ी रही. बताया जा रहा है की युवक 50 फीट नीचे गिर गया. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने युवक को हॉस्पिटल में एडमिट किया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. ये भी पढ़े :Nagpur Hit And Run: नागपुर में एक बार हुआ एक्सीडेंट, 6 साल की बच्ची को स्टार बस ने कुचला, मासूम की हुई मौत

देखें वीडियो :

जानकारी के मुताबिक़ युवक चिखली से पारडी की दिशा में जा रहा था. वो काफी तेज रफ़्तार से गाड़ी चला रहा था. इस दौरान उसका गाड़ी से नियंत्रण छुट गया और गाड़ी सीधे फ्लाईओवर के रेलिंग से टकरा गई और गाड़ी वही रह गई, लेकिन युवक फ्लाईओवर से नीचे गिर गया.

इस दौरान वो काफी गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे भवानी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. लेकिन वो बच नहीं पाया. इस एक्सीडेंट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इससे पहले भी नागपुर के सीताबर्डी में और सक्करदरा में फ्लाईओवर से नीचे गिरकर वाहनचालकों की मौत हुई है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2024 07:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).