Nagpur Hit And Run: नागपुर में एक बार हुआ एक्सीडेंट, 6 साल की बच्ची को स्टार बस ने कुचला, मासूम की हुई मौत
राज्य में हिट एंड रन की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब नागपुर में एक बार फिर हिट एंड रन की घटना सामने आई है. जिसमें शहर की स्टार बस ने एक छह साल की मासूम को कुचल दिया. इस एक्सीडेंट में बच्ची की मौत हो गई.
Nagpur Hit And Run : राज्य में हिट एंड रन की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है. अब नागपुर में एक बार फिर हिट एंड रन की घटना सामने आई है. जिसमें शहर की स्टार बस ने एक छह साल की मासूम को कुचल दिया. इस एक्सीडेंट में बच्ची की मौत हो गई. शहर के मॉडल मिल चौक पर ये घटना हुई है.
मृतक बच्ची का नाम आराध्या नागदिवे था. जानकारी के मुताबिक़ इस बच्ची का परिवार पंजाब में रहता है. नागपुर के मॉडल मिल के पास बच्ची के रिलेटिव रहते है. मामा की शादी के लिए बच्ची यहां आई हुई थी. ये भी पढ़े :Karnataka Road Accident: कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, बस को लॉरी ने मारी टक्कर, 9 लोगों की मौत
घर में शादी की तैयारियां चल रही थी. घर में सभी लोग काम में थे. इस दौरान आराध्या घर के बाहर खेल रही थी. खेलते-खेलते वो सड़क पर आ गई. इसी दौरान वो बस की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई. बस के चालक सुरेश पारधी को गणेशपेठ पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक़ जब एक्सीडेंट हुआ तब जोर की आवाज हुई. बच्ची को कुचलकर बस आगे निकल गई थी , कुछ युवक बस के पीछे दौड़े और बस को रोका. एक्सीडेंट के बाद बच्ची के घर में जाकर इसकी जानकारी दी गई, लेकिन तब तक उसकी मौत ही चुकी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2024 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

