देश

Video: खाना खाने के बाद एक ही परिवार के 6 बच्चों की तबियत बिगड़ी, हॉस्पिटल में हुई दो की मौत, राजस्थान के धौलपुर जिले की घटना

राजस्थान के धौलपुर के कोटपुरा गांव में खाना खाने के अचानक बाद एक ही परिवार के छह बच्चों की तबियत खराब हो गई. जिसके बाद सभी को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. जहां इलाज के दौरान दो बच्चो की मौत हो गई.

Video: खाना खाने के बाद एक ही परिवार के 6 बच्चों की तबियत बिगड़ी, हॉस्पिटल में हुई दो की मौत, राजस्थान के धौलपुर जिले की घटना
Credit-(Pixabay)

Video: राजस्थान के धौलपुर के कोटपुरा गांव में खाना खाने के अचानक बाद एक ही परिवार के छह बच्चों की तबियत खराब हो गई. जिसके बाद सभी को हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. जहां इलाज के दौरान दो बच्चो की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक़ चार बच्चों को परिजनों ने एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया है.

जहां बच्चों का इलाज चल रहा है. दरअसल शनिवार शाम से बच्चों की तबियत खराब होनी शुरू हुई. बच्चों को दस्त और उल्टी शुरू होने के बाद 2 वर्ष की बच्ची निधि और 9 साल के बच्चे शैलेन्द्र को एक हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. लेकिन दोनों बच्चों की हॉस्पिटल में मौत हो गई. ये भी पढ़े :Rajasthan Accident Video: शादी की ख़ुशी मातम में बदली, गाय को बचाते हुए बारातियों से भरी पिकअप का एक्सीडेंट, एक की मौत तो वही 30 हुए घायल, धौलपुर की घटना

छह बच्चों को हॉस्पिटल में किया गया एडमिट 

इसके बाद दो बच्चों की मौत और बाकी बच्चों की तबियत बिगड़ जाने पर घबराएं परिजनों ने बच्चों को धौलपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया है. बताया जा रहा है की डीहाइड्रेशन की वजह से बच्चों की तबियत बिगड़ी है.इसके साथ ही बच्चों में फूड पॉइजन के लक्षण भी दिखाई दे रहे है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2024 05:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).