Pakistan vs Bangladesh Day 4 Stumps Scorecard: चौथा दिन रहा बांग्लादेश के नाम, दिन का खेल खत्म होने पाकिस्तान ने बनाए 23 रन; यहां देखें स्कोरकार्ड
पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. चौथे दिन का खेल खत्म हो गया हैं.
Pakistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Scorecard: पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला रावलपिंडी (Rawalpindi) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. चौथे दिन का खेल खत्म हो गया हैं. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान की टीम ने 10 ओवर में एक विकेट खोकर 23 रन बना लिए हैं. पाकिस्तान की टीम अभी भी 94 रन पीछे हैं. पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल्ला शफीक 12 रन और कप्तान शान मसूद 9 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं, बांग्लादेश की पहली पारी 167.3 ओवरों में 565 रन बनाकर सिमट गई. बांग्लादेश की टीम ने 117 रनों की बढ़त बना ली थीं. बांग्लादेश की तरफ से विकेटकीपर-बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने सबसे ज्यादा 191 रन बनाए हैं. मुशफिकुर रहीम के अलावा शादमान इस्लाम 93 रन और मेहदी हसन मेराज़ 77 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से नसीम शाह को सबसे ज्यादा तीन विकेट मिले. नसीम शाह के अलावा शाहीन अफरीदी, खुर्रम शहजाद और मोहम्मद अली को दो-दो विकेट मिले. इससे पहले पाकिस्तान की टीम ने 113 ओवरों में छह विकेट खोकर 448 रन पर पारी घोषित कर दी थीं. पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिज़वान ने सबसे ज्यादा 171 रनों की बेहतरीन पारी खेली.
यहां देखें पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच का स्कोरकार्ड:
Bangladesh dictated terms on Day 4 to set up a tantalising finale to the first Test 😯#WTC25 | #PAKvBAN 📝: https://t.co/tnfXpoFIux pic.twitter.com/UCIpPfw76v
— ICC (@ICC) August 24, 2024
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2024 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

