ILT20 Cut Team Salary Caps: इंटरनेशनल लीग टी20 ने साउथ अफ्रीका की लीग से टकराव टालने के लिए टीमों की सैलरी कैप 20% घटाई- रिपोर्ट
इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) ने 2025-26 सीजन के लिए साउथ अफ्रीका की प्रमुख टी20 लीग SA20 से सीधा टकराव टालने के लिए टीमों की सैलरी कैप में 20 प्रतिशत की कटौती कर दी है. ESPNcricinfo की रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब ILT20 के छह फ्रेंचाइज़ी मालिकों ने खिलाड़ियों की सैलरी पर जरूरत से ज्यादा खर्च कर दिया है.