News

Thane Water Cut: ठाणे में कई जगहों पर 4 जून को 12 घंटे तक रहेगा पानी बंद, टेमघर जल शुद्धिकरण केंद्र के कार्य के कारण महानगर पालिका ने लिया फैसला

ठाणे में कई जगहों पर 4 जून को 12 घंटे तक पानी बंद रहनेवाला है. बताया जा रहा है कि टेमघर जल शुद्धिकरण केंद्र के कार्य के कारण महानगर पालिका की ओर से किया जा रहा है. जिसके कारण पानी बंद रखने का निर्णय लिया गया है.

Thane Water Cut: ठाणे में कई जगहों पर 4 जून को 12 घंटे तक रहेगा पानी बंद, टेमघर जल शुद्धिकरण केंद्र के कार्य के कारण महानगर पालिका ने लिया फैसला
(Photo Credits Twitter)

ठाणे, महाराष्ट्र: ठाणे महानगरपालिका के टेमघर जलशुद्धीकरण केंद्र में बुधवार, 4 जून 2025 को आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते शहर के 12 इलाकों में 12 घंटे तक पानी की आपूर्ति बंद रहेगी. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का संचय करें और जरूरत के हिसाब से ही इस्तेमाल करें.महानगरपालिका द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मानसून पूर्व देखरेख के तहत टेमघर जलशुद्धीकरण केंद्र के उच्च दाब उपकेंद्र में कंट्रोल पैनल की मरम्मत, ट्रांसफॉर्मर ऑयल का फिल्ट्रेशन और अन्य तकनीकी कार्य किए जाएंगे.

यह काम सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा, जिसके कारण प्रभावित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी.ये भी पढ़े:Thane Water Cut: मुंबई से सटे ठाणे में 21 मई को नहीं आएगा पानी, मरम्मत के चलते 12 घंटे की कटौती की घोषणा, ये हैं प्रभावित इलाके

पानी कटौती से प्रभावित इलाके इस प्रकार हैं

घोड़बंदर रोड, वर्तक नगर, ऋतू पार्क, जेल परिसर, गांधी नगर, रुस्तमजी, सिद्धांचल, समता नगर, सिद्धेश्वर, इंटरनिटी, जॉन्सन और कलवा का कुछ हिस्सा. इन जगहों पर नागरिकों को पानी की किल्लत महसूस हो सकती है.

नागरिकों से अपील

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अन्य क्षेत्रों में स्टेम प्राधिकरण से आने वाली जल आपूर्ति को ज़ोनिंग के माध्यम से जारी रखा जाएगा ताकि संपूर्ण शहर में असुविधा न हो. नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे 4 जून को पानी का संग्रह पहले से कर लें और मरम्मत कार्य के दौरान संयम बरतें.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2025 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).