Oscars 2020: भारत ने ऑस्कर के लिए भेजा ‘गली बॉय’ का नाम
अभिनेता रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ को 92वें अकादमी पुरस्कार में अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म वर्ग में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर चयनित किया गया है. फिल्म को इस साल फरवरी में समूचे देश में व्यावसायिक तौर पर रिलीज किया गया था, जिसमें आलिया भट्ट, विजयराज, कल्कि कोचलिन, सिद्धांत चतुर्वेदी, विजय वर्मा और अमृता सुभाष ने अभिनय किया है.