झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: विपक्ष का खेल बिगाड़ेंगे मारांडी? JVM अकेले सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव
झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 (Jharkhand Assembly Election 2019) के तारीखों का ऐलान हो गया है. इस बार के चुनाव में कई बड़े उलटफेर देखने को मिल सकते हैं. फिलहाल अभी थोड़ा समय बाकी जरुर है इसीलिए कौन किसके साथ कब होगा और कौन किसे छोड़ सकता है, इस बात की पुष्टि करना थोड़ी जल्दबाजी होगी. लेकिन कुछ परिवर्तन नजर आने लगे हैं. जैसे कि मुख्यमंत्री और झारखंड विकास मोर्चा (JVM) के प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि उनकी पार्टी विपक्षी दलों के महागठबंधन में शमिल नहीं होगी और अकेले चुनाव लड़ेगी. सूबे कि कुल 81 सीटों पर झारखंड विकास मोर्चा अपने दम पर चुनाव लड़ने का मन बना रही है. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मैंने प्रयास किया कि गठबंधन बना रहे, पर सभी पार्टियों को सीटों को लेकर अपनी-अपनी समस्याएं हैं