झारखंड विधानसभा चुनाव 2019: जानें 5 चरणों के चुनावों की तारीख और विधानसभा क्षेत्र
निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की. झारखंड में आगामी 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में मतदान होंगे. मतगणना 23 दिसंबर को होगी. झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच चरणों में होने वाले चुनाव 30 नवंबर, 7 दिसंबर, 12 दिसंबर, 16 दिसंबर और 20 दिसंबर को होंगे.