Google Maps का एंड्रॉयड मोबाइल यूजर्स के लिए तोहफा, App में जोड़े नए सर्च शॉर्टकट्स
गूगल मैप्स ने एंड्रॉयड मोबाइल यूजर्स के लिए अपने एप में नए शॉर्टकट्स जोड़े है. ये नए सर्च शॉर्टकट्स गूगल मैप्स के मुख्य सर्च बार के नीचे रखे गए हैं ताकि यूजर्स तेजी से सर्च कर पाएं. इन नए सर्च शॉर्टकट ऑप्शन्स में रेस्टोरेंट, पेट्रोल, एटीएम, होटल और अन्य कैटेगरिज जोड़े गए हैं. इससे पहले गूगल मैप्स पर ये ऑप्शन 'एक्सपलोर टैब' को स्वाइप अप करने पर नजर आते थे.