पटना में चोरों का कारनामा, 50 लाख की डकैती के बाद आईने पर लिपस्टिक से लिखा- 'भाभी जी बहुत अच्छी हैं'
बिहार की राजधानी पटना से चोरी का एक मामला सामने आया है. दरअसल, पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के पीसी कॉलोनी स्थित एक घर से चोरों ने करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर ने ड्रेसिंग टेबल के आईने पर लिपस्टिक से लिखा- 'भाभी जी बहुत अच्छी हैं.'
बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) से चोरी का एक मामला सामने आया है. दरअसल, पटना के पत्रकार नगर (Patrakar Nagar) थाना क्षेत्र के पीसी कॉलोनी स्थित एक घर से चोरों ने करीब 50 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. वहीं, चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने ड्रेसिंग टेबल के आईने (Mirror) पर लिपस्टिक (Lipistick)से लिखा- 'भाभी जी बहुत अच्छी हैं.' इसके बाद चोरों ने भैया के लिए आपत्तिजनक शब्द भी लिखे और अंत में लिखा 'भाभी जी धन्यवाद'. बताया जा रहा है कि चोरों ने इस वारदात को रविवार देर रात अंजाम दिया.
पुलिस के मुताबिक, वारदात के वक्त घर में कोई भी नहीं था. चोरों ने इस बात का फायदा उठाया और मेन गेट पर लगे ताले को तोड़कर घर में घुस गए. चोरों ने कैश, ज्वेलरी समेत 50 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिए. यह भी पढ़ें- धनतेरस की रात पटना के ज्वेलरी शॉप में हथियारबंद अपराधियों ने की भीषण डकैती, एक की गोली मारकर हत्या.
सोमवार सुबह परिवार के सदस्य जब अपने घर पहुंचे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और कैश, ज्वलेरी समेत कई सामान गायब हैं. पुलिस का कहना है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और चोरों को पकड़ने व चोरी किए गए सामानों को बरामद करने के लिए छापेमारी जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2019 08:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

