देश

धनतेरस की रात पटना के ज्वेलरी शॉप में हथियारबंद अपराधियों ने की भीषण डकैती, एक की गोली मारकर हत्या

धनतेरस की रात बिहार की राजधानी पटना में हथियारबंद अपराधियों ने एक ज्वेलरी शॉप में जमकर लूटपाट की. इस दौरान बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या भी कर दी जबकि दो अन्य लोगों को घायल भी कर दिया. अपराधी तीन लाख से अधिक के ज्वेलरी लेकर फरार हो गए.

धनतेरस की रात पटना के ज्वेलरी शॉप में हथियारबंद अपराधियों ने की भीषण डकैती, एक की गोली मारकर हत्या
पटना में मर्डर (Photo Credits: ANI)

धनतेरस (Dhanteras) की रात बिहार (Bihar) की राजधानी पटना (Patna) में हथियारबंद अपराधियों (Armed Assailants) ने एक ज्वेलरी शॉप (Jewelry Shop) में जमकर लूटपाट की. इस दौरान बदमाशों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या भी कर दी जबकि दो अन्य लोगों को घायल भी कर दिया. घायलों को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, बदमाशों ने दुकान से तीन लाख से अधिक के ज्वेलरी भी लूट लिए. यह घटना पटना में अगमकुआं थाना क्षेत्र के भागवत नगर (Bhagwat Nagar) इलाके में स्थित मां गायत्री ज्वेलर्स में हुई.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार रात दुकान पर आए आधा दर्जन अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान जब कौशल किशोर नाम के एक शख्स ने विरोध किया तो अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी. यह भी पढ़ें- बिहार: पटना में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, मुख्य आरोपी सहित तीन लोग गिरफ्तार.

अपराधियों ने दुकानदार व वहां मौजूद एक और शख्स को पिस्तौल की बट से घायल कर दिया. इसके बाद अपराधी वहां से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. फिलहाल पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में जुटी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2019 10:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).