Video: वन माइक स्टैंड का ट्रेलर हुआ रिलीज, कॉमेडियन जाकिर खान, भुवन बम और तापसी पन्नू का दिखा कॉमिक अंदाज
वन माइक स्टैण्ड की मेजबानी सपन वर्मा कर रहे हैं और इसमें यूट्यूब क्रिएटर भुवन बाम, गायक-संगीतकार विशाल डडलानी, अभिनेत्रियां ऋचा चड्ढा और तापसी पन्नू और राजनेता डॉ. शशि थरूर जैसे सेलिब्रिटीज पहली बार स्टैण्ड-अप कॉमेडी करने का प्रयास करेंगे. इन सेलिब्रिटीज को भारत के सबसे हाजिरजवाब कॉमेडियंस जैसे रोहन जोशी, आशीष शाक्य, जाकिर खान, कुणाल कामरा और अंगद सिंह रान्याल का साथ मिलेगा.