रुसलान मुमताज और अद्विक महाजन की रोमांटिक फिल्म 'लव यु टर्न' का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखें Video
टेलीविजन के चॉकलेटी बॉयऔर हैंडसम हंक रुसलान मुमताज और अद्विक महाजन के फंस को मिलनेवाली हैं दुगुनी खुशी. पहली कि वह काफी वक्त के बाद बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं और दूसरी की दोनों को एक साथ देखना बहुत रोमांचित होनेवाला हैं. फिल्म का संगीत अपने आप में काफी कमाल का हैं. फिल्म 22 नवंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
टेलीविजन के चॉकलेटी बॉयऔर हैंडसम हंक रुसलान मुमताज (Ruslaan Mumtaz)और अद्विक महाजन (Adhvik Mahajan) के फंस को मिलनेवाली हैं दुगुनी खुशी. पहली कि वह काफी वक्त के बाद बॉलीवुड में एंट्री कर रहे हैं और दूसरी की दोनों को एक साथ देखना बहुत रोमांचित होनेवाला हैं. जी हां काफी टीवी सिरिअल्स और फिल्मो में काम कर चुके रुस्लान मुमताज और नागिन ३, दिव्या दृष्टि जैसे फेमस सीरियल्स में महत्वपूर्ण किरदार निभानेवाले अद्विक महाजन अब एक साथ नजर आएंगे फिल्म 'लव यु टर्न' (Luv U Turn) में.
इतना ही नहीं सीरियल 'कुंडली भाग्य' की खलनायिका रूही चतुर्वेदी (Ruhi Chaturvedi), जिनके नापाक साजिशो से फंस उबरना ही नहीं चाहते अब इस फिल्म में भी अपनी अदाओ का जाल फैलानेवाली हैं. साथ ही साथ मॉडलिंग की गलियारों से बॉलीवुड की दुनिया में अपने कदम रख रही हैं नवोदित अदाकारा मॉडल और एक्ट्रेस पूर्वा राणा (Purva Rana). फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी हैं जहा चारो के दिल के तार एक दूसरे से जुड़े हैं. अब किसके दिल का कनेक्शन कब अपने प्यार से छोड़ कही और जुड़ जाता हैं और प्यार ले लेता हैं यू टर्न यह देखना काफी दिलचस्प होगा.
यह भी पढ़ें : बिग बॉस 13: सिद्धार्थ शुक्ला से दूरी बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं शहनाज गिल, फैंस भी कर रहे हैं वापसी की मांग
हाल ही में बड़े ही कुशलता से फिल्म 'लव यु टर्न' का ट्रेलर लांच किया गया जहां पर फिल्म की सारी यूनिट के साथ एक्टर रुस्लान मुमताज और एक्ट्रेस पूर्वा राणा भी आए. अद्विक महाजन और रूही चतुर्वेदी अपने शूटिंग के चलते नहीं आ आए लेकिन फिल्म के लिए उन्होंने ढेर सारी बधाईयां भी दी.
फिल्म को 'द वन वर्ल्ड इंटरनेशनल फिल्म्स' के बैनर तले बनाया गया हैं जिसे डायरेक्ट किया हैं हरीश राउत ने प्रोडूसर हैं संदीप वर्मा और आनंद ठाकोर. फिल्म में पुरे 6 गाने हैं जिसे गाया मोहित चौहान, जुबिन नौटियाल पलक मुंचाल और अदिति पॉल ने काफी प्यारे गीत गाए हुए हैं. फिल्म का संगीत अपने आप में काफी कमाल का हैं. फिल्म 22 नवंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2019 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

