रवीना टंडन का शॉकिंग खुलासा, कहा- आमिर खान-सलमान खान 'अंदाज अपना अपना' के सेट पर नहीं करते थे बात
आमिर खान और सलमान खान की फिल्म 'अंदाज अपना अपना' ने हाल ही में अपनी रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए. इस मौके पर हाल ही में फिल्म की अभिनेत्री रवीना टंडन ने मीडिया को ऐसी बात बताई जो बेहद कम लोग ही जानते हैं.
रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने अपनी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' (Apna Andaaz Apna) को लेकर ऐसा खुलासा किया है जिसे जानकर लोग हैरान हैं. आमिर खान (Aamir Khan), सलमान खान (Salman Khan) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) के साथ रिलीज हुई रवीना की इस फिल्म को काफी पसंद किया गया और उस समय की ये हिट फिल्म भी साबित हुई. अब फिल्म के 25 साल पूरे होने के बाद रवीना ने इसे लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के समय कलकारों के बीच आपस में झगड़ा चल रहा था जिसके कारण आमिर-सलमान और साथ ही वो और करिश्मा एक दूसरे से बात नहीं करते थे. ये भी पढ़ें: अंदाज अपना अपना ने पूरे किए 25 साल, सलमान और आमिर खान की ये अमर-प्रेम कहानी आज भी है सबकी फेवरेट
रवीना ने हिंदुस्तान टाइम्स से हुई बातचीत में कहा कि इस बात पर कोई यकीन नहीं करेगा कि उनकी फिल्म 'अंदाज अपना अपना' को उन्होंने अब तक पूरा नहीं देखा है. इन दिनों टीवी शो 'नच बलिए' (Nach Baliye) पर बतौर जज नजर आ रहीं रवीना ने बताया, "अंदाज अपना अपना' की शूटिंग के दौरान सभी के झगड़े चल रहे थे. मैं और करिश्मा भी बात नहीं करते थे. सलमान खान भी फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) से बात नहीं करते थे. लेकिन पता नहीं ये फिल्म कैसे पूरी हुई."
View this post on Instagram
अंत में रवीना ने बताया कि फिल्म की क्लाइमैक्स की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर साहब ने उन्हें और करिश्मा को एक खंबे से बांध दिया और कहा कि जब तक वो दोनों एक दूसरे से बात नहीं करेंगे तब तक उन्हें खोला नहीं जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2019 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

