'गली बॉय' से दर्शकों का दिल जीतने के बाद 'बागी 3' में नजर आएंगे एक्टर विजय वर्मा
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का दम-खम दिखा चुके विजय वर्मा ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में की हैं. वो मानसून शूटआउट, पिंक और गली बॉय जैसी समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं. अब जल्द ही वो बागी जैसे सुपरहिट फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म में अहम कैमियो करते हुए नजर आएंगे.
बॉलीवुड (Bollywood) में अपनी एक्टिंग का दम-खम दिखा चुके विजय वर्मा (Vijay Sharma) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में की हैं. वो मानसून शूटआउट, पिंक (Pink) और गली बॉय (Gully Boy) जैसी समीक्षकों द्वारा सराही गई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं. अब जल्द ही वो बागी जैसे सुपरहिट फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म में अहम कैमियो करते हुए नजर आएंगे. यह भी पढ़ें: हॉलीवुड अभिनेता विल स्मिथ भी हुए रणवीर सिंह के रैप के दीवाने, देखें वीडियो
वर्मा आगामी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे. हालांकि, अभी वो इसके बारे में ज्यादा बात नहीं कर रहे हैं. वह फिल्म के शेड्यूल के लिए सर्बिया जा रहे हैं जहां वो लगभग एक महीने तक रुकेंगे.
यह भी पढ़ें: जापान में अक्टूबर में रिलीज होगी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर ‘गली बॉय’, एक्टर ने जताई खुशी
विजय कहते हैं, "मैं बाघी 3 (Baaghi 3) की शूटिंग शुरू करने के लिए बहुत उत्साहित हूं. यह बहुत अच्छी बात है कि मुझे इस तरह की लोकप्रिय भारतीय फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने का मौका मिला है. मुझे यकीन है कि मुझे वही करना है जो मुझे बहुत पसंद है और स्थापित कलाकारों के साथ काम करना रोमांचकारी होगा जोकि इस अनुभव को शानदार बना देंगे. मुझे इसकी शुरुआत का इंतजार है."
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2019 03:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

