बॉलीवुड

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' का गाना 'नैना लड़े' का ऑडियो हुआ रिलीज, यहां सुनें

एक अनोखे कंपैन के तहत दबंग 3 के निर्माताओं ने फिल्म के रिलीज होने के 50 दिन पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक 'हुड हुड दबंग दबंग' का ऑडियो लॉन्च किया था और अब दूसरे रोमांटिक ट्रैक 'नैना लड़े' के ऑडियो रिलीज के साथ दर्शकों को अधिक प्रत्याशित कर दिया है. फिल्म के गाने म्यूजिक पार्टनर 'टी-सीरीज' द्वारा सभी प्लेटफॉर्म पर जारी किये जाएंगे.

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' का गाना 'नैना लड़े' का ऑडियो हुआ रिलीज, यहां सुनें
नैना लड़े गानें का पोस्टर (Photo Credits : You Tube)

एक अनोखे कंपैन के तहत दबंग 3 (Dabangg 3) के निर्माताओं ने फिल्म के रिलीज होने के 50 दिन पहले फिल्म का टाइटल ट्रैक 'हुड हुड दबंग दबंग' का ऑडियो लॉन्च किया था और अब दूसरे रोमांटिक ट्रैक 'नैना लड़े' (Naina Lade) के ऑडियो रिलीज के साथ दर्शकों को अधिक प्रत्याशित कर दिया है. साजिद वाजिद (Wajid Ali) द्वारा रचित, दानिश साबरी द्वारा लिखित और जावेद अली की आवाज में यह एक रोमांटिक गीत है जिसमें मासूमियत भरे अंदाज के साथ फिजाओं में प्यार का जादू देखने मिल रहा है.

दिलचस्प बात यह है कि तीनों दबंग फिल्मों में नैना कनेक्शन के साथ एक गाना शामिल किया गया है. फिल्म दबंग से 'तेरे मस्त मस्त दो नैन' और दबंग 2 से 'नैना बड़े दगाबाज रे' दोनों ही चार्टबस्टर हिट साबित हुए थे और अब फिल्म की तीसरी किश्त के ऑडियो से ही इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि 'नैना लड़े' भी दबंग श्रृंखला की नैना विरासत को बरकरार रखने के लिए तैयार है. फिल्म के गाने म्यूजिक पार्टनर 'टी-सीरीज' द्वारा सभी प्लेटफॉर्म पर जारी किये जाएंगे.

यह भी पढ़ें: Dabangg 3: सलमान खान ने शेयर किया फिल्म दबंग 3 का टाइटल सॉन्ग ‘हुड हुड दबंग’

साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'दबंग 3' प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित और सलमान खान फिल्म्स (Salman Khan Films) के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान तथा निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2019 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).