महाराष्ट्र: शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और कांग्रेस नेता अहमद पटेल के बीच हुई मीटिंग! संजय राउत ने दी ये सफाई
संजय राउत ने बुधवार रात ट्वीट कर बताया, 'शिवसेना अध्यक्ष उद्धव जी ठाकरे के साथ अहमद पटेल जी की मीटिंग हुई और हमे कुछ वादे किये गये ऐसी बातें मीडिया के जरिये फैलाई जा रही हैं, मैं उद्धव जी की तरफ से ये बात साफ कर देना चाहता हूं की ऐसी कोई मुलाकात नहीं हुई ,हमारी बातचीत कांग्रेस और एनसीपी के साथ चल रही है.'