महाराष्ट्र: CM उद्धव ठाकरे का मोदी सरकार पर तंज, कहा- JNU की घटना देख मुंबई का 26/11 का हमला आया याद
जवाहर लाल नेहरू यूनिववर्सिटी (JNU) कैंपस में रविवार की शाम हुई हिंसा के बाद मोदी सरकार पर विरोधी दल जमकर हमला कर रहे हैं. कभी मोदी के फैसलों का समर्थन करने वाले उनके दोस्त शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) अब महा विकास अघाड़ी के साथ जुड़ गए हैं. बतौर महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री पद संभाल रहे उद्धव ठाकरे ( Chief Minister Uddhav Thackeray) ने भी जवाहर लाल नेहरू यूनिववर्सिटी (JNU) कैंपस में हुई हिंसा पर जमकर तंज कसा. उद्धव ठाकरे ने मीडिया से अपने बंगले मातोश्री पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, उन्होंने कहा कि JNU के कैपंस में नकाबपोशों द्वारा किए गए हमले को देखकर मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले (26/11 Mumbai Terror Attack) की याद आ गई. इसी के साथ उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में किसी भी छात्र को डरने की जरुर नहीं. सरकार उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.