बॉलीवुड

दिशा पटानी ने 'मलंग' को-स्टार आदित्य रॉय कपूर को किया Kiss, फिल्म से रोमांटिक पोस्टर हुआ रिलीज

बॉलीवुड की नई बहुप्रतीक्षित जोड़ी आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी की फिल्म ‘मलंग’ अब रिलीज से एक महीने की दूरी पर है, ऐसे में फिल्म के करैक्टर पोस्टर ने देशभर में तहलका मचा दिया है और अब निर्माताओं ने आगामी रोमांस-रिवेंज-ड्रामा से एक अन्य खूबसूरत पोस्टर रिलीज़ कर दिया है.

दिशा पटानी ने 'मलंग' को-स्टार आदित्य रॉय कपूर को किया Kiss, फिल्म से रोमांटिक पोस्टर हुआ रिलीज
दिशा पटानी और आदित्य रॉय कपूर (Photo Credits: Instagram)

बॉलीवुड की नई बहुप्रतीक्षित जोड़ी आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor) और दिशा पटानी (Disha Patani) की फिल्म ‘मलंग’ (Malang) अब रिलीज से एक महीने की दूरी पर है, ऐसे में फिल्म के करैक्टर पोस्टर ने देशभर में तहलका मचा दिया है और अब निर्माताओं ने आगामी रोमांस-रिवेंज-ड्रामा से एक अन्य खूबसूरत पोस्टर रिलीज़ कर दिया है.

फिल्म के नवीनतम पोस्टर में दोनों सितारों के बीच जबरदस्त केमिस्ट्री देखने मिल रही है जहां एक खूबसूरत बैकग्राउंड में दिशा और आदित्य बेहद अनोखे अंदाज में 'किस' (Kiss) करते हुए नजर आ रहे है. इस पोस्टर में दोनों के बीच रोमांस और सिजलिंग केमिस्ट्री की झलक देखने मिल रही है.

फिल्म का यह आकर्षक पोस्टर निश्चित रूप से दर्शकों को अधिक प्रत्याशित कर देगा. फैंस भी बेसब्री से दिशा और आदित्य की जोड़ी को इस फिल्म में देखने का इंतजार कर रहे हैं.

'मलंग' (Malang) का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है. टी-सीरीज के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी द्वारा निर्मित, यह फिल्म 7 फरवरी 2020 में रिलीज होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2020 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).