IND vs SL 1st T20 Match 2019: बारिश ने पहले T20 मुकाबले में डाला खलल
भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमों के बीच यहां बरसापारा स्टेडियम में रविवार को खेला जाने वाला T20 मुकाबला बारिश के कारण समय पर शुरू नहीं हो सका है. भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.
India vs Sri Lanka 1st T20I Match 2019: भारत और श्रीलंका की क्रिकेट टीमों के बीच यहां बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम (Barsapara Cricket Stadium) में रविवार को खेला जाने वाला T20 मुकाबला बारिश के कारण समय पर शुरू नहीं हो सका है. भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. शिखर धवन और जसप्रीत बुमराह चोट के कारण लम्बे समय के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं.
टॉस के तुरंत बाद आई बारिश के कारण खेल निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो सका. शाम 7.30 बजे बारिश रुक गई और मैदान सुखाने का काम शुरू हो गया. 8 बजे मैच शुरू होने की सम्भावना जताई गई लेकिन फिर बारिश आ गई. अब रात नौ बजे का समय दिया गया है.
टीमें इस प्रकार हैं-
भारत: शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, नवदीप सैनी, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह.
श्रीलंका: दनुष्का गुनाथिलाका, अविष्का फर्नाडो, कुशल परेरा, ओसादा फर्नाडो, भानुका राजपक्षा, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका, इसुरु उदाना, वानिंदु हासारांगा, लाहिरू कुमारा और लसिथ मलिंगा (कप्तान).
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2020 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

